जयगांव में बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार
![]() |
Arrested Bangladeshi Citizen |
अवेध रूप से बांग्लादेश से भारत, फिर भारत से फ्रांस, फिर फ्रांस से बांग्लादेश, फिर बांग्लादेश से भारत के जयगांव में अवैध रूप से आये - एक बांग्लादेशी नागरिक को भारत के जयगांव में स्थित इमिग्रेशन विभाग के द्वारा पकड़ जयगांव पुलिस को सौप दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अवैध रूप से भारत आये बांग्लादेश के - नागरिक को आज इमिग्रेशन विभाग के द्वारा पकड़ कर जयगांव थानें को सौपा गया है।
वह पहले बंगलादेश से भारत आया था। फिर भारत से फ्रांस, फिर फ्रांस से बांग्लादेश, फिर बांग्लादेश से भारत आया है। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नही मिले। वह किस उद्देश्य से यहाँ आया है यह जाच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बुद्धा प्रिया श्रमण है और वह चटगांव, बांग्लादेश का रहने वाला है। गिरफ्तार व्यक्ति को आज अलीपुरद्वार अदालत भेज दिया गया है। हालांकि जानकारी अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति अवेध दस्तावेज बनाकर यहां आया था यह जानकारी मिली है।