भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार डिवाइडर से टकरा जाने से शुक्रवार सुबह घायल हो गए
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार डिवाइडर से टकरा जाने से शुक्रवार सुबह घायल हो गए हैं। बताया गया है कि वह उत्तराखंड से दिल्ली लौट रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उनका वाहन रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।क्रिकेटर को दिल्ली रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी वहीं की जाएगी।
डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ के माथे और पैर में चोटें आई हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि अभी क्रिकेटर की हालत स्थिर है और उन्हें रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है।वहाँ उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। बताया गया है कि वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान उत्तराखंड में उनकी कार डिवाइडर से टकरा जाने से ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऋषभ की गाड़ी रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला है कि क्रिकेटर अपना बीएमडब्ल्यू वाहन चला रहे थे जो उत्तराखंड में रुड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। आप को बता दें कि पंत एमएस धोनी के संन्यास के बाद सभी प्रारूपों में भारत के नियमित विकेटकीपर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से भारत के शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं।