मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया.
नही रही सुरों की मल्लिका मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया.
छठ पूजा के पावन अवसर पर सुरों की मल्लिका मानी जाने वाली बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया. आज उन्होंने दिल्ली एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. आपको बता दें कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
आज अचानक बिगड़ी उनकी तबियत
आज उनकी तबीयत और बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा. पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहीं. इधर, इस खबर से देशभर में उनके चाहने वालों को झटका लगा है. हर जगह शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत बज रहे हैं और इस महापर्व के बीच उनके निधन की खबर से चाहने वालों में निराशा है. बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली.
72 साल की उम्र में हुआ निधन
72 साल की शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले महीने खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहा उनकी तबीयत में थोड़ी सुधार आ गया था, जिसके बाद परिवार समेत उन सभी लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि इसी बीच उनकी तबीयत अचानक आज बिगड़ गई और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।