Type Here to Get Search Results !
HOME LOCAL NEWS COVID NEWS CRIME NEWS SPORT NATIONAL INTERNATIONAL BUSINESS POLITICAL STATE NEWS AGRICULTURE TOURISM

धुपगुड़ी के भाजपा विधायक बिष्णुपद रॉय का निधन हो गया

BJP MLA from Dhupguri Bishnupad Roy  passed away

धुपगुड़ी के भाजपा विधायक बिष्णुपद रॉय का निधन हो गया



पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी के भाजपा विधायक विष्णुपद राय का मंगलवार सुबह कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में निधन हो गया। बताया गया है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा हृदय संबंधी समस्याओं के कारण उनकी निधन हो गया है।

मानसून सत्र में भाग लेने के लिए राय रविवार सुबह कोलकाता पहुंचे हुए थे वीधायक


जानकारी के अनुसार वह सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए राय रविवार सुबह कोलकाता पहुंचे हुए थे जहा उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इधर इसी दौरान उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहा उनकी निधन हो जाने की जानकारी मिली है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज सुबह ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा दुख जताया

 इधर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज सुबह ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। सुवेंदु ने ट्वीट के माध्यम से बताया की मेरे सहयोगी और धूपगुड़ी के विधायक विष्णुपद राय के असामयिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उन्हें हृदय संबंधी समस्या के कारण परसो एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा विधायक दल की ओर से, मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इधर, प्रदेश भाजपा की ओर से बताया गया है कि आज सुबह 10.30 बजे कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है जिसके बाद सुबह 11 बजे विधानसभा में  सुवेंदु अधिकारी व अन्य भाजपा विधायक ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया है।

  NOTE :- All information provided above are collected by our team . If fine any error please let us know through
'Report About Page'