मेंदाबाड़ी प्रथम बाजार क्षेत्र में आज पंचायती राज महिला सम्मेलन 2022 का आयोजन किया गया
अलीपुरद्वार जिला महिला कांग्रेस के आयोजन में और कालचीनी ब्लॉक महिला कांग्रेस और मेंदाबाड़ी क्षेत्र महिला कांग्रेस कमेटी के व्यवस्था में आज कालचीनी थाना गइ के अंतर्गत आयोजन में आज मेंदाबाड़ी प्रथम बाजार क्षेत्र में पंचायती राज महिला सम्मेलन 2022 का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सुब्रोता दत्तो , उपाध्यक्ष छबि दास , असंगीता घोष,प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव नबनिता तिर्की, अलीपुरद्वार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अवा साहा सहित ब्लॉक नेता मंजू ठाकुर और ममता रॉय सहित जिला और ब्लॉक महिला नेतृत्व और जिला कांग्रेस नेतृत्व उपस्थित थे।
इस जगह कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर तृणमूल और भाजपा के धार्मिक भेदभाव और कुशासन की जानकारी दिए जाने और विकास के लिए कांग्रेस से जुड़ने के लिए आह्वाहन करने को कहा गया ।
इस सभा के दौरान अगले पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में बीजेपी और तृणमूल के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, धार्मिक भेदभाव और कुशासन के खिलाफ अभियान शुरू करने का संदेश दिया। इस जगह कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर तृणमूल और भाजपा के धार्मिक भेदभाव और कुशासन की जानकारी दिए जाने और विकास के लिए कांग्रेस से जुड़ने के लिए आह्वाहन करने को कहा गया ।