मालबाजार के हर्षित प्रसाद को आइआइपीए अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
![]() |
हर्षित प्रसाद |
कोरोना काल से अब तक जरूरतंद परिवारों के लिए बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिए भारतीय समाज सेवी संस्था (बीएसएसएस) के पश्चिम बंगाल के युवा अध्यक्ष हर्षित प्रसाद को आइआइपीए अवार्ड 2022 (इंडियन इंटरनेशनल प्रशानाल्टी अवार्ड) से सम्मानित किया गया। हर्षित प्रसाद को आइआइपीए अवार्ड 2022 (इंडियन इंटरनेशनल प्रशानाल्टी अवार्ड) से सम्मानित किया गया। रविवार रात को दिल्ली के एनसीआर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हर्षित को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जाने माने कलाकार रेश्मि देसाई मौजूद थी।
सम्मान मिलने के बाद एक पत्रकार वार्ता के दौरान हर्षित प्रसाद ने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक छोटे से शहर मालबाजार से इस सम्मान के लिए कुछ गिने चुने लोगों में उनके नाम का चयन हुआ था। इस सफलता के पीछे पूरी बीएसएसएस की टीम की मेहनत और परिश्रम है। वह सभी का धन्यवाद जताते हैं। इस दिन सम्मान कार्यक्रम के दौरान बीएसएस की ओर से प्रदेश महासचिव बिमल राय, सचिव अधिराज पाल, संजीव कुमार पुरी मौजूद थे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अगस्त में और अक्टूबर माह में उन्हें अलग-अलग जगहों पर सम्मानित किया जा चुका है।