बिरपारा की बेटी ने नेपाल के ऊँचे आइलैंड पहाड़ पर चढ़ फतेह पाया।
![]() |
रीटा लखोटिया अग्रवाल |
अलीपुरदुआर जिला के बिरपारा की रहने वाली एक बेटी रीता लखोटिया अग्रवाल आयु 50 ने नेपाल के आइलैंड पीक में 6189 मीटर चोटी में कठिन पहाड़ पर चढ़ फतेह पा लिया है। उन्होंने यह कठिन चढ़ाई 13.5 घंटे में पूरी कर ली है। 50 की उम्र में इस कठिन पहाड़ पर फतेह पाकर उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। बिरपारा के रहने वाले श्री कन्हैया लाल लखोटिया की बेटी की शादी कनाडा में रहने वाले पंकज अग्रवाल से हुवा है और उनकी दो बेटियां भी हैं। रीता लखोटिया अग्रवाल वर्तमान में नेपाल में ही हैं।
उनकी बड़ी दीदी राधिका मिमनी ( बेला ) ने जयगांव टुडे को इसकी जानकारी देते हुवे बताया कि बहन ने यह कर के बिरपारा का नाम रोशन करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बहन ने बताया कि यह चढ़ाई इतनी आसान नहीं थी। इस चढ़ाई में कई कठिन पल भी मिले मगर आत्मविश्वास से भरी बहन ने इस चोटी पर फतेह पा लिया है। उन्होंने कहा कि बड़ी बड़ी चट्टानों और बर्फ से भरा यह सफर काफी चुनौतीपूर्ण था मगर उन्होंने उस चुनौती पर फतेह पा लिया है। उन्होंने कहा कि बहन के इस सफलता पर पूरा परिवार काफी हर्षित और गर्वित महसूस कर रहा है।