Type Here to Get Search Results !
HOME LOCAL NEWS COVID NEWS CRIME NEWS SPORT NATIONAL INTERNATIONAL BUSINESS POLITICAL STATE NEWS AGRICULTURE TOURISM

Tragic Accident in Nepal: Passenger Bus Falls into Trishuli River in Dhading, 18 Dead

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: धादिंग में यात्री बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत 



नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। सुबह करीब 1:30 बजे बेनीघाट रोरंग रूरल म्युनिसिपैलिटी-5 के भैंसीगौड़ा क्षेत्र में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस हाईवे से नीचे उतरकर सीधे नदी में गिर गई। हादसे के वक्त बस में कुल 44 यात्री सवार थे।


एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी हैं




 आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) ने बताया कि मृतकों में 12 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी हैं, हालांकि उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटनास्थल से 17 शव बरामद किए गए, जबकि एक घायल यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहतकर्मियों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। कुछ घायलों का इलाज धादिंग के स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को काठमांडू रेफर किया गया है। कई की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। 

रात के अंधेरे और नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी आई दिक्कतें। 




रात के अंधेरे और नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। इसके बावजूद सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत अभियान चलाया। क्रेन और रस्सियों की सहायता से बस तक पहुंचकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति को लेकर जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी टीम को बस की स्थिति और ब्रेक सिस्टम की जांच के निर्देश दिए हैं।

  NOTE :- All information provided above are collected by our team . If fine any error please let us know through
'Report About Page'