लोगों को डेंगू से बचाने हेतु सुकला देबनाथ चाय बगान क्षेत्र में मच्छरदानी वितरण में आगे आईं
![]() |
सुक्ला देवनाथ |
डेंगू इन दिनों तेजी से सभी जगह पैर पसार रहा है। लोगों को डेंगू से बचाने हेतु इन दिनों हासीमारा की रहने वाली सुकला देबनाथ आगे आई हैं। सुकला देबनाथ चाय बगान क्षेत्र में जाकर चाय श्रमिक परिवार को मच्छरदानी वितरण कर रही हैं। एक मध्य परिवार की यह बेटी लगातार चाय बगान में घूम लोगों को विभिन्न सेवा पहुँचाने का कार्य करती रहती हैं। सुकला देबनाथ ने बताया कि यह चाय श्रमिक आर्थिक तंगी के कारण मच्छरदानी नहीं खरीद सकते जिस वजह से यह बीमार पर जाते हैं यही कारण हैं कि इन्हें मच्छरदानी देने का कार्य कर रही हैं।