जयगांव के सोनु सूद माने जाने वाले नवीन कुमार छेत्री ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता देकर एक बार फिर इन्सानियत को जिंदा रखा।
जयगांव के रहने वाले नवीन कुमार छेत्री लगातार लोगों के सहयोग के लिए आगे आते रहते हैं। इन्हें हमेशा जरुवतमंद का सहयोग करते देखा जाता है। जयगांव के लोग इन्हें अब यहां के सोनू सूद के नाम से बुलाने लगे हैं। एक बार फिर नवीन छेत्री के द्वारा जयगांव थाना के अन्तर्गत जयगांव एक नम्बर ग्राम पंचायत के अधीन जोगी खोला इलाके में पहुंच हाल ही में पानी से नोकसान हुवे बाढ़ पीड़ित से मुलाकात कर 4 बाढ़ पीड़ित माया लिम्भू , पासी सुब्भा , बनू एलमो राई , बिमला माझी को आर्थिक सहयोग दिया गया है।
जयगांव के 4 बाढ़ पीड़ित परिवार को उन्होंने आर्थिक सहयोग दिया
इस्तानीय निवासी दुर्गा राई ने कहा कि नवीन छेत्री को इस जगह बाढ़ पीड़ित परिवार की समस्या की जानकारी मिलने के बाद वह आज यहां पहुचे थे और उनके द्वारा इस जगह 4 परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग किया गया है।