सिक्किम में आज सेना के साथ एक दुखद घटना घटी
![]() |
सेना का क्षतिग्रस्त वाहन |
भारतीय सेना के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। सिक्किम में आज एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान की जहाँ जान चली गई है वही 4 को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। यह दुखद घटना तब हुई जब उत्तरी सिक्किम के जेमा में यह आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गई।
हालांकि हम आप को बता दें कि यह जानकारी भारतीय सेना के ओर से दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस जगह जवानों का 3 वाहनों का काफिला आगे बढ़ रहा था तभी यह हादसा हो गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग ने ट्वीट कर जताया शोक
इधर इस घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग ने ट्वीट के माध्यम से इस सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जान गवाने पर गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मेै घायलों के जल्द स्वस्थ होने प्रार्थना करता हुँ।