मालबाजार में दुर्गा माँ की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा।
विजया दशमी की रात दुर्गा माँ की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है। इस घटना से सम्पूर्ण डुवार्स में शोक की लहर छा गई है। जलपाईगुड़ी जिला के मालबाजार के माल नदी में लोग अपने परिजनों के खोने के शोक में डूब गए हैं। बताया गया है कि इस दुर्घटना में 8 लोगों की जहाँ मृत्यु हो चुकी है वहीं 40 से अधिक लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। हालांकि नदी में फंसे लोगों को बचाने हेतु पुलिस और नागरिक सुरक्षा कर्मी खोजी आरम्भ कर रही हैं।
रात अधिक होने के कारण मारने वालों कि सटीक पुष्टि नहीं हो पाई है हालांकि रात में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है यह अनुमान लगाया जा रहा है।बताया गया है कि प्रतिमा निरंजन केंद्र क्षेत्र के द्वारा घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
हादसों से बचने के लिए प्रशासन भी तैयार थी लेकिन अचानक आई बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदाओं के कारण परित्याग की खुशी पलक झपकते ही उदासी में बदल गई है। घटना के बाद से इलाके में मातम छा गया है । दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बंगाल में ऐसी दिल दहला देने वाली घटना कई बार देखने को मिलती है । ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन भी एहतियात बरतती है।