Type Here to Get Search Results !
HOME LOCAL NEWS COVID NEWS CRIME NEWS SPORT NATIONAL INTERNATIONAL BUSINESS POLITICAL STATE NEWS AGRICULTURE TOURISM

40 हजार रुपये के भूटानी जाली मुद्रा जप्त

40 हजार रुपये के भूटानी जाली मुद्रा जप्त

Fake Bhutan Currency

भारत भूटान सीमवती शहर जयगांव से भूटानी जाली नोट मिलने की सूचना से सम्पूर्ण जयगांव छेत्र में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। भूटान के एक चेनल के द्वारा इस खबर की पुष्टि उन्के सोशल मीडिया साइड में करते हुवे लिखा गया है कि जयगांव के एक 56 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा पिछले सप्ताह एक काले रंग के प्लास्टिक के थैले में रख कर भूटानी मुद्रा को बंद भूटान गेट से भीतर अपने पत्नी के और गिरा दिया गया था और वहां से वह व्यक्ति चला गया था।
Bhutan Gate


इस दौरान पुलिस के द्वारा बेग की जाच की गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा बैंक के मदद से इसमे 40 हजार रुपये जाली होने की पुष्टि की गई है। बताया गया है इस प्लास्टिक के काले बेग से 1000 के 40 भूटानी जाली मुद्रा को बरामद किया गया है। 
Jaigaon Police Station


इस दौरान जहा इस मामले की जानकारी भारत के अलीपुरद्वार जिला पुलिस को भेज दिया गया है वही भूटान में रह रही महिला अभी जमानत में बाहर है। भूटान पुलिस के मुताबिक भारत के जयगांव में रहने वाला यह व्यक्ति पहले भी दो बार पैसे देने की कोशिश किया था जिसे भूटान पुलिस के द्वारा रोक दिया गया था और कानूनी रूप से स्थानान्तरित करने को उसे कहा गया था। इधर इस तरह भूटानी जाली मुद्रा मिलने से अब दोनों और के प्रसाशन सतर्क हो गए है और इस बीच भूटान पुलिस के द्वारा आम जनता को पैसे का लेन-देन करते समय सतर्क रहने की अपील कीया गया है। बताया गया है कि भूटान के रॉयल मॉनेटरी अथॉरिटी ने हाल ही में "नो योर मनी" नामक एक पुस्तिका भी प्रकाशित की थी ताकि जनता को असली भूटानी मुद्रा की पहचान करने और नकली से बचाव करने में मदद मिल सके। 

जयगांव में बना भय का माहौल



इधर जयगांव शहर में जाली भूटानी मुद्रा होने के खबर से लोगो मे भय का माहौल उत्पन हो गया है । ग्यात हो कि अंतराष्ट्रीय भूटानी सीमा के पास  बसा भारत का जयगांव शहर कई दसको से भूटान के साथ वेपार से जुड़ा है । इस जगह भूटान गेट बंद रहने के बावजूद भी भूटानी मुद्रा का चलन आम बात हैं । इस जगह लोगो के पास भारी संख्या में अभी भी भूटानी मुद्रा मौजूद हैं ऐसे में इसमे असल कोन हैं और कौन जाल है यह तय कर पाना मुश्किल है। अब जब जयगांव में एक हजार के 40 भूटानी जाली मुद्रा मिलने से लोगो में चिंता का माहौल उत्पन हो गया है। इस जगह रहने वाले लोग जल्द उन्के भूटानी मुद्रा को भूटान के द्वारा बदले जाने की अपील की जा रही है।

  NOTE :- All information provided above are collected by our team . If fine any error please let us know through
'Report About Page'